Uttarakhand Weather: आज 8 जिलों में बारिश की संभावना, जानिए मौसम के ताजा समाचार

उत्तराखंड में जनवरी माह में ना के बराबर बारिश हुई हुई. जिस कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक बढ़ गया है। लेकिन मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 3 February 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 3 February 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है, लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है. पहाड़ी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. लेकिन मौसम विभाग ने आज प्रदेश के आठ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

Uttarakhand Weather Update 3 February 2025

उत्तराखंड में काफी समय से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है. दोपहर में चटख धूप निकलने के कारण मौसम का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम में आ रही इस तब्दीली से जल संकट भी बढ़ता जा रहा है। बदलते मौसम का असर यहां उगने वाली फसल और पेड़-पौधों पर भी पड़ रहा है. प्रदेश में कहीं जगह पर समय से पहले ही बुरांश का फूल दिखने लगा है. प्रदेश के कई जंगलों में काफल पकने लगे हैं. प्रदेश में मौसम के बदले पैटर्न ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण बर्फबारी और बारिश नहीं हो रही है। समय से पहले ही प्राकृतिक बदलाव नजर आ रहे हैं.

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति कमजोर हो रही है। जिस कारण इस विंटर सीजन में बारिश और बर्फ़बारी बहुत कम हुई, जनवरी माह में तो ना के बराबर हुई. जिस कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक बढ़ गया है। आने वाले दिनों में मौसम फिर से शुष्क हो सकता है, लेकिन वर्तमान में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया है कि आज, 3 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं देहरादून में सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा.