उत्तराखंड: मुंडेली गांव भीषण आग बनी काल, 65 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की दुखद मौत

आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड व मौके पर मौजूद पुलिस टीम कमरे में पहुंची, लेकिन तब तक आग की चपेट मे आने से श्याम लाल गंगवार(65 वर्ष) पुत्र देवी दत्त की मौत हो चुकी थी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Huge fire in the house: 65 year old disabled person dies due to burning
Image: 65 year old disabled person dies due to burning

उधमसिंह नगर: घर मे आग लगने से एक दिव्यांग वृद्ध की जलकर मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

65-year-old disabled person dies due to burning

शनिवार देर रात लगभग 12.50 बजे फायर बिग्रेड टीम को सूचना मिली कि मुंडेली गांव के एक घर मे आग लग गई है, जिसमें एक दिव्यांग वृद्ध अंदर फंसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौकें पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम लगातार प्रयास के बाद कमरे मे लगी आग को बुझाने मे सफल रही। आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड व मौके पर मौजूद पुलिस टीम कमरे में पहुंची, लेकिन तब तक आग की चपेट मे आने से श्याम लाल गंगवार(65 वर्ष) पुत्र देवी दत्त की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

कमरे से धूंआ उठने पर लगा पता

अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि श्यामलाल गंगवार शारीरिक रूप से दिव्यांग थे, जो कमरे में आग लगने के कारण कमरे में ही फंस गए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। मृतक श्यामलाल के दो पुत्र हरीश व राजेश हैं, जो घटना के समय ऊपरी मंजिल के कमरे मे सो रहे थे। बडे पुत्र हरीश ने कमरे से धूंआ उठता देख शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया।