Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए आज मंगलवार का दिन बेहद खास रहा. क्योंकि आज राज्य के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल राज्य के नाम किए हैं. उत्तराखंड को इन नेशनल गेम्स में अब कुल 3 गोल्ड मैडल मिल गए हैं.
उत्तराखंड ने आज शाम को योगासना के क्षेत्र में तीसरा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दरअसल, अल्मोड़ा में आयोजित आर्टिस्टिक योगासना प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक स्वर्ण पदक जीता है। इस योगा इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में अजय वर्मा, हर्षित भाटी, शशांक शर्मा, प्रियांशु और रोहित यादव शामिल थे। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड ने योगासना ट्रेडिशनल सिंगल में रजत और कांस्य पदक भी जीते। ट्रेडिशनल सिंगल में दीपक ने और डबल्स में दीपक एवं विशाल ने रजत पदक प्राप्त किया।