मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के कुछ जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य के कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 5 February 2025
देहरादून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है. इसकी बड़ी वजह यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान "वेस्टर्न डिस्टर्बन्स"पर्वतीय इलाकों तक नहीं पहुंच पाया. जिस कारण तापमान में बेवक्त का बदलाव देखने में आ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है.
Uttarakhand Weather Update 5 February 2025
उत्तराखंड में बीते लम्बे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन बीते मंगलवार की सुबह से राज्य के कुछ क्षेत्रों में रुक-रूककर बारिश हो रही है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान अब सामान्य से अधिक बना हुआ है. वहीं राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी हुई जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट आई है. मंगलवार को दोपहर के समय राज्य के चारों धाम सहित त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, हेमकुंड, गौरसों और औली में हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने के कारण आस-पास के क्षेत्र में भी ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कुछ जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बुधवार यानि आज राजधानी देहरादून सहित चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं आज 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई की चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार भी हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा.