38वें राष्ट्रीय खेलों के ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं की शुरुआत मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में हुई। पहले दिन के रोमांचक क्योर्गी मुकाबलों में एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: History made as Uttarakhand wins 5th gold medal in National Games
हल्द्वानी: उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूजा यादव ने अपनी शानदार प्रदर्शनी से एक और स्वर्ण पदक राज्य के नाम किया। उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 5 स्वर्ण पदक मिले हैं. यह उत्तराखंड का अब तक का सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।
History made as Uttarakhand wins 5th gold medal in National Games
उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों में के तहत वुशु में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ, इसके बाद लॉन बॉल, योगासन, कैनोइंग-कयाकिंग और अब ताइक्वांडो में भी उत्तराखंड ने स्वर्ण पदक मिल गया है। राज्य को अब तक कुल पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। उत्तराखंड ने पहली बार राष्ट्रिय खेलों में 5 स्वर्ण पदक जीते हैं.
अंडर-57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक
38वें राष्ट्रीय खेलों के ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं की शुरुआत मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में हुई, जहां देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन के रोमांचक क्योर्गी मुकाबलों में एथलीटों ने अपनी फुर्ती, शक्ति और तकनीक का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की। उत्तराखंड की पूजा ने अंडर-57 किग्रा वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विशाखा साह ने उत्तराखंड के लिए रजत पदक प्राप्त किया।
खेलों में दिलचस्प मुकाबले
38वें राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो प्रतियोगिता ने पहले ही दिन से ही दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। जैसे-जैसे प्रतियोगिता का स्तर बढ़ेगा, अन्य खेलों में भी दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। राज्य के एथलीटों ने पदक जीतकर अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।