National Games: पहाड़ की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

नेशनल गेम्स के 11वें दिन आज पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए बॉक्सिंग मुकाबलों से पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक जीता है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Nivedita Karki won gold: Nivedita Karki won gold medal in boxing
Image: Nivedita Karki won gold medal in boxing

पिथौरागढ़: नेशनल गेम्स में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने वुशु, लॉन बॉल, योगासन, कैनोइंग, कयाकिंग, ताइक्वांडो और अब बॉक्सिंग में भी स्वर्ण पदक जीते हैं। आज के दिन उत्तराखंड को नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण मिले हैं.

Nivedita Karki won gold medal in boxing

38वें नेशनल गेम्स में आज उत्तराखंड को दो गोल्ड मैडल मिले हैं. जिनमें से एक गोल्ड ताइक्वांडो और दूसरा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्राप्त हुआ है. राष्ट्रिय खेलों में पहली बार राज्य के 5 से ज्यादा गोल्ड जीते हैं. उत्तराखंड को इस बार नेशनल गेम्स में छह स्वर्ण पदक मिल चुके हैं.

16 साल की निवेदिता कार्की

नेशनल गेम्स के 11वें दिन आज पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए बॉक्सिंग मुकाबलों से पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक जीता है। निवेदिता ने 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक उत्तराखंड के नाम कर दिया। उत्तराखंड 16 साल की निवेदिता कार्की और हरियाणा की कल्पना के बीच बॉक्सिंग के फाइनल में रोचक मुकाबले की उम्मीद थी. लेकिन निवेदिता के जोरदार पंच के सामने कल्पना टिक ही नहीं पाई. निवेदिता ने एकतरफा मुकाबले में हराकर राज्य की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया. निवेदिता कार्की ने 50 किलोग्राम भार वर्ग का बॉक्सिंग मुकाबला 5-0 से जीतकर स्वर्ण पदक जीता.

द एशियन एकेडमी की छात्रा

निवेदिता कार्की पिथौरागढ़ के मूनाकोट के रणुवा गांव की मूल निवासी हैं और वर्तमान में वे देहरादून में रहती हैं. निवेदिता के पिता बहादुर सिंह कार्की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन ऑफीसर पद पर तैनात हैं और मां पुष्पा कार्की गृहिणी हैं. निवेदिता पिथौरागढ़ के द एशियन एकेडमी की छात्रा रह चुकी हैं.