उत्तराखंड: बैराज में बह गया 3 साल का बच्चा, पुलिस के जवानों ने जान पर खेलकर डूबने से बचाया

शारदा पुल से तीन साल का बच्चा शारदा बैराज में गिर गया और तेज बहाव में बहने लगा। परिवार के सदस्य रोने और चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तैरकर बच्चे को सकुशल बचाकर बाहर ले आए।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
police saves 3 year old child: Uttarakhand police saves 3-year-old child from drowning
Image: Uttarakhand police saves 3-year-old child from drowning

चम्पावत: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। यह कहावत रविवार को बनबसा में चरितार्थ हुई। यहां शारदा बैराज में बह रहे तीन साल के बच्चे को पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए बचा लिया।

Uttarakhand police saves 3-year-old child from drowning

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का एक परिवार रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बनबसा आया था। रविवार को शारदा पुल से तीन साल का बच्चा शारदा बैराज में गिर गया और तेज बहाव में बहने लगा। परिवार के सदस्य रोने और चीखने चिल्लाने लगे।

बचाने गया युवक भी लगा डूबने

सूचना पर बनबसा पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तैरकर बच्चे को सकुशल बचाकर बाहर ले आए। बचाव कार्य मे स्थानीय युवक शाहरुख ने भी पुलिस का साथ दिया। युवक भी हड़बड़ाहट में बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन डूबने लगा। पुलिस ने युवक को भी सकुशल बचा लिया। लोगों ने पुलिस और शाहरुख की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बचाव टीम में अरविंद कुमार प्रभारी चौकी शारदा बैराज, शाहरुख, गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी, विजय राणा, एजाज अहमद और सिपाही रमेश कांडपाल रहे।