ऋषिकेश: गंगा के तट पर शुरू हुआ National Games का रोमांच, बीच-कबड्डी में भिड़ेंगी देशभर की टीमें

उत्तराखंड की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में शानदार जीत हासिल की। राज्य की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में बहुत ही जोश और उत्साह से प्रतिभाग किया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Beach Kabaddi starts: National Games Beach Kabaddi starts in Rishikesh
Image: National Games Beach Kabaddi starts in Rishikesh

ऋषिकेश: बीच कबड्डी को राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 9 फरवरी को ऋषिकेश के शिवपुरी में गंगा तट पर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

National Games: Beach Kabaddi starts in Rishikesh

बीच कबड्डी को राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किए जाने पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया है। ऋषिकेश में स्थित शिवपुरी के गंगा तट पर बीते 9 फरवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उत्तराखंड की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में शानदार जीत हासिल की। राज्य की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में बहुत ही जोश और उत्साह से प्रतिभाग किया और जीत भी हासिल की. इस महत्वपूर्ण निर्णय का श्रेय बीच कबड्डी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया।

उत्तराखंड की टीमों दोनों टीमों की जीत

उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि बीच कबड्डी में उत्तराखंड का भविष्य उज्ज्वल है। इसे पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है, जिसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी जानी चाहिए। प्रारंभिक दौर में दोनों वर्गों में उत्तराखंड की टीमों ने विजय प्राप्त की है। मुझे विश्वास है कि हमारी टीम इस धरती से मेडल लेकर लौटेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

उत्तराखंड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी बीच कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया है और उन्होंने इसमें कांस्य पदक भी जीता है. लेकिन तब तक बीच कबड्डी खेल को राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिल पाई थी। इसीलिए खिलाड़ियों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबर है कि बीच कबड्डी को राष्ट्रिय खेलों में मान्यता दी गई है. महिला टीम की कप्तान पूजा मेहरा ने भी इस फैसले पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बीच कबड्डी का राष्ट्रिय खेलों में शमिल होना बहुत ख़ुशी की बात है. बीच कबड्डी के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल पाएगा।