अंकिता ध्यानी ने कहा कि उन्होंने नेशनल गेम्स के लिए अंतरराष्ट्रीय गेम्स अधिक मेहनत की थी, क्योंकि ये गेम उनके अपने राज्य के लिए था। उन्होंने कहा कि देवभूमि के होम ग्राउंड पर उत्तराखंड के लिए गोल्ड जीतकर उन्हें गर्व भी महसूस हो रहा है.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: National Games Ankita Dhyani won gold
देहरादून: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सोमवार को भी दर्शकों को चौंका दिया। बीते सोमवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण पदक सहित 10 पदक जीते हैं। राज्य की एथलेटिक्स अंकिता ध्यानी तीन हजार मीटर की स्टीपलचेज दौड़ में राज्य के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।
National Games: Ankita Dhyani won gold
उत्तराखंड के खिलाड़ी इस साल के नेशनल गेम्स में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य के खिलाड़ी रष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का परचम लहरा रहे हैं. सोमवार, 10 फरवरी को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं में उत्तराखंड की एथलेटिक्स अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक उत्तराखंड के नाम किया। राज्य खेल मंत्री रेखा आर्य ने स्वयं अंकिता को मेडल पहनाया।
देवभूमि के लिए जीता गोल्ड
अंकिता ध्यानी ने कहा कि उन्होंने इस नेशनल गेम्स के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से अधिक मेहनत की थी, क्योंकि यह प्रदर्शन उनके अपने राज्य के लिए था। उन्होंने कहा कि देवभूमि के होम ग्राउंड पर उत्तराखंड के लिए गोल्ड जीतकर आज उन्हें बहुत गर्व भी महसूस हो रहा है. क्योंकि ये गोल्ड मेडल उन्होंने उत्तराखंड के लिए जीता है. अंकिता वर्तमान में बेंगलुरु से तैयारी कर रही हैं.
उत्तराखंड ने जीते 17 गोल्ड
उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने 3000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक राज्य के नाम किया. वहीं जूडो प्रतियोगिता में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक उत्तराखंड के नाम किया है। इनके अलावा प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और प्रवीण ने चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता। राष्ट्रिय खेल के तहत आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम स्पर्धा में भागीरथी रावत, आरना चौहान और श्रद्धा जोशी ने उत्तराखंड के लिए रजत पदक हासिल किया। वहीं, 73 किलोग्राम वर्ग जूडो पुरुष प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रदीप रावत ने रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के पास कुल 77 हो गए हैं। जिनमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल हैं। उत्तराखंड राष्ट्रिय खेलों में 77 पदकों के साथ 7वें स्थान पर है. उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस साल राष्ट्रिय खेलों में इतिहास रच दिया है।