उत्तराखंड: किसान के बेटे ने 400m में जीता सिल्वर, पदक जीतकर किया पहला फोन तो भर आईं पिता की आंखें

राष्ट्रिय खेल में पदक जीतने के बाद सन्नी यादव ने सबसे पहले अपने पिता को फोन करके खुशखबरी सुनाई. बेटे की इस कामयाबी की खुशखबर सुनकर उसके पिता भावुक होकर उनकी आखें आसुओं से नम हो गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Sunny Yadav won silver medal: Sunny Yadav won silver medal in National Games
Image: Sunny Yadav won silver medal in National Games

उधमसिंह नगर: 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में किसान के बेटे सन्नी यादव ने 400 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। पदक जीतने के बाद उसने सबसे पहले ये खुशखबरी अपने पिता को दी, खबर सुनते ही सन्नी यादव के पिता रमेश यादव खुशी भावुक हो गए.

National Games: Sunny Yadav of Sitarganj won silver medal

उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रिय खेलों में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य राष्ट्रिय खेलों में 7वें नंबर पर पहुँच गया है। जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज के ग्राम खुनसरा के धावक सन्नी यादव ने राष्ट्रिय खेल के अन्तर्गत 400 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल उत्तराखंड के नाम किया। पदक जीतने के बाद सन्नी यादव ने सबसे पहले अपने पिता को फोन करके खुशखबरी सुनाई. बेटे की इस कामयाबी की खुशखबर सुनकर उसके पिता भावुक हो गए। ख़ुशी से उनकी आखें आसुओं से नम हो गई। सन्नी यादव के पिता रमेश यादव खेती के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र के साथ भी जुड़े हुए हैं। पिता रमेश यादव ने अपने बेटे सन्नी यादव को कामयाब बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सन्नी यादव के सिल्वर पदक जीतने पर पिता रमेश यादव की आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे।

देश के लिए स्वर्ण जीतना है सपना

38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सन्नी यादव ने 400 मीटर दौड़ में उत्तराखंड के लिए सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले, उन्होंने राजस्थान में आयोजित एक प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उत्तराखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ एक स्कूटी भी जीती थी। सन्नी का सपना देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है, और इसके लिए दिन-रात कढ़ी मेहनत कर रहे हैं।