उत्तराखंड: पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल, 7 कांग्रेस नेता निष्कासित

यदि ये लोग निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते और पूरी निष्ठा से कांग्रेस का समर्थन करते, तो नगर निगम चुनाव का परिणाम अलग हो सकता था। इसलिए कांग्रेस ने उन्हें हटाने का फैसला लिया है..
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
7 Congress leaders expelled: 7 leaders of Congress party expelled
Image: 7 leaders of Congress party expelled

रुद्रपुर: नगर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सोमवार को उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया।

7 leaders of Congress party expelled

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में फरमान सिद्दीकी (वार्ड 15), इरशाद अहमद (वार्ड 18), कालीचरण (वार्ड 21) और वजीर अहमद (वार्ड 13) शामिल हैं, जिन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसके अलावा, आशिम पाशा, साजिद खान और मनोज कुमार ने भी अन्य प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा। इस सभी को कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

भविष्य में जारी रहेगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों के साथ गहन चर्चा के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हारे हुए प्रत्याशियों ने बताया कि कुछ व्यक्तियों के कारण पार्टी के कई पार्षद प्रत्याशी चुनाव में असफल रहे। यदि ये लोग निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते और पूरी निष्ठा से कांग्रेस का समर्थन करते, तो नगर निगम चुनाव का परिणाम अलग हो सकता था। भविष्य में भी पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। निष्कासित व्यक्तियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, और जिला प्रभारी रणजीत सिंह रावत को भी भेजी गई है।