उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह, इस जिले के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

14 फरवरी को करीब दो हजार वीआईपी और ढाई हजार वीवीआईपी समापन समारोह आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आयोजन के साक्षी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठे 11 हजार लोग बनेंगे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Holiday in schools: Closing ceremony of 38th National Games on 14 February
Image: Closing ceremony of 38th National Games on 14 February

नैनीताल: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के खिलाड़ियों ने बहुत जोरों-शोरों से प्रतिभाग किया। मंगलवार 28 जनवरी 2025 को शुरू हुए राष्ट्रिय खेलों का आगामी शुक्रवार 14 फरवरी को समापन समारोह है। शुक्रवार को गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, गोविंद राम जायसवाल ने नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

Closing ceremony of 38th National Games on 14 February

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड आएँगे। यह समारोह गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 14 फरवरी को करीब दो हजार वीआईपी और ढाई हजार वीवीआईपी समापन समारोह आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आयोजन के साक्षी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठे 11 हजार लोग बनेंगे।

बिना पास नहीं होगा प्रवेश

गृह मंत्री अमित शाह के वीवीआईपी प्रोटोकॉल के कारण, स्टेडियम में बिना पास के किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। केवल वे लोग एंट्री कर पाएंगे जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा विशेष रंगीन पास दिए गए हैं। समापन समारोह पर हल्द्वानी में सड़क किनारे डिजिटल स्क्रीन स्थापित की जाएगी, जिससे लोग स्टेडियम के अंदर की गतिविधियों को देख सकेंगे और दूरदर्शन पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।