Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रामनगर: पुराना कालागढ़ में दुर्गा पूजा भवन के पीछे दीपू पुत्र गुरमीत सिंह के यहां बच्चे की छठी की पार्टी चल रही थी। पार्टी में बड़ी संख्या में मेहमानों ने शिरकत की। मेहमान पार्टी का मजा ले रही रहे थे कि वहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से बिन बुलाए गजराज आ धमके और जमकर तोड़फोड़ कर डाली।
हाथी ने दीवार पर लगे गुब्बारों को कुछ देर निहारा और अचानक रौद्र रूप धारण करते हुए दीवार को टक्कर मारकर तोड़ डाला। भयभीत मेहमान इधर उधर भागने लगे। जिन महमानों के हाथों मे प्लेटें थी वे प्लेटें लेकर भाग खड़े हुए। जैसे तैसे लोगों ने साहस जुटाकर शोर मचाया तो घबराकर हाथी हनुमान मंदिर की ओर के रास्ते पर गया।
हालांकि हाथी कई घंटों तक पार्टी स्थल के इर्दगिर्द ही घूमता रहा। इसके बाद हाथी खेतों की ओर चला गया। तब जाकर शिशु की पार्टी मना रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास अक्सर हाथियों का झुंड उत्पात मचाता रहता है, लेकिन वन महकमा इस पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है।