प्रदेश में बारिश न होने के कारण आम जनता से लेकर मौसम विशेषज्ञ तक सब परेशान हैं. मौसम बदलने का सीधा असर यहां उगने वाली फसलों और यहां की वनस्पतियों पर पड़ रहा है.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 15 February 2025
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय मौसम शुष्क बना हुआ है, तेज धूप खिलने से गर्मियों का अहसास होने लगा है. प्रदेश में इस साल अब न के बराबर बारिश हुई है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. लेकिन आज मौसम विभाग ने राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
Uttarakhand Weather Update 15 February 2025
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है. प्रदेश इन दिनों सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर में अप्रैल माह के जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है . प्रदेश में बारिश न होने के कारण आम जनता से लेकर मौसम विशेषज्ञ तक सब परेशान हैं. मौसम बदलने का सीधा असर यहां उगने वाली फसलों और यहां की वनस्पतियों पर पड़ रहा है. हालांकि कुछ दिन पहले राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में जैसे बदरीनाथ, तुंगनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ आदि में हल्की बर्फ़बारी हुई. देहरादून में शुक्रवार सुबह से ही तेज़ धूप खिली रही, आसपास के इलाकों में भी दिनभर धूप रहने से तापमान में काफी वृद्धि रिकॉर्ड की गई. हालांकि दिन ढलते ही वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी. मौसम विभाग ने आज (शनिवार) कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की आंशका जताई है.
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि आज शनिवार को राज्य के 5 पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश होने की संभवना है. आज उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से साथ ही हल्की बारिश के भी आसार हैं. इनके अलावा राज्य के बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहेगा. आज राजधानी देहरादून के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ और तेज धूप खिली रहेगी. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राज्य के बाकी मैदानी जिलों में भी चटख धूप खिली रहेगी.
तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस था. पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा.