Uttarakhand Weather: पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

शनिवार को चारों धामों सहित चकराता, औली, हेमकुंड, तुंगनाथ में भी दोपहर से जमकर बर्फ़बारी हुई. बारिश और बर्फबारी के बाद अब ठंडी हवाएं चल रही हैं, ठिठुरन बढ़ गई है। पर्यटक उत्तराखंड में हुई बर्फ़बारी का लुत्फ उठा रहे हैं.
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Snowfall in the mountainous areas of Uttarakhand
Image: Snowfall in the mountainous areas of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में काफी दिनों में मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन शनिवार दोपहर से राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फ़बारी शुरू हुई। उत्तराखंड के चारों धामों सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई. पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने के कारण आज ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार जताए हैं.

Snowfall in the mountainous areas of Uttarakhand

उत्तराखंड में शनिवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला गया। शनिवार को सुबह से ही ठंड महसूस होने लगी थी. आसमान से सुबह से बादल छाए हुए थे. राज्य के कई पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर से बारिश और कुछ जगह हल्की बारिश के साथ बर्फ़बारी भी शुरू हो गई थी. उत्तरकाशी के यमुनोत्री में दोपहर से जमकर बर्फ़बारी हुई. इसके अलावा चकराता, औली, केदारनाथ, बदरीनाथ, तुंगनाथ में भी दोपहर से बर्फ़बारी हुई. बारिश और बर्फबारी के बाद अब ठंडी हवाएं चल रही हैं, ठिठुरन बढ़ गई है। चमोली के प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में से एक औली में भी जमकर बर्फबारी हुई. चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोखंडी, मोयला टॉप, देववन आदि स्थानों पर भी जमकर बर्फबारी हुई. बर्फबारी शुरू होने से ठंड में भी इजाफा हो गया है. लोखंडी में बर्फबारी होने से सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज 16 को भी राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुदप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इनके अलावा अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहेगा. जनपद देहरादून के अधिकतर इलाकों में भी आज मौसम साफ रहेगा. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम का पूर्वानुमान

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस था.