देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आज बुधवार को राज्य के 6 जिलों में बारिश की संभावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 19 February 2025
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों सुबह-शाम समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज फिर मौसम में बदलाव होने से राज्य के 6 जिलों में बारिश के आसार हैं.
Uttarakhand Weather Update 19 February 2025
उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में बीते दिनों में हल्की-हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम शीतलहर चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलने के कारण तापमान बढ़ रहा है। इन दिनों प्रदेश में हिल स्टेशनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, सैलानी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय शीत लहरों के चलने के कारण ठंड पड़ रही है, लेकिन दोपहर के समय में तेज धूप ठंड से राहत दिला रही है. वहीं राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 6 जनपदों में बारिश की संभावना है.
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बुधवार को राज्य के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात के समय गरज के साथ बारिश हो सकती है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल 20 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी सकती है.
तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर में तापमान 18.4 डिग्री अधिकतम और 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया.