शुक्रवार को उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होती रही, वहीं कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 21 February 2025
देहरादून: उत्तराखंड में बीते गुरुवार की सुबह से जमकर बर्फबारी और बारिश हुई है। राज्य के चारों धामों सहित अन्य हिल स्टेशनों में जमकर बर्फ जमी हुई है। वहीं कुछ सड़कों पर बर्फ जमने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। आज भी राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
Uttarakhand Weather Update 21 February 2025
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड में चारों धामों में भी बीते दिन लगातार बर्फबारी होती रही, वहीं कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बारिश और बर्फ़बारी होने के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। राज्य में पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में 2-2 फीट तक नई बर्फ जमी है। केदारनाथ धाम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो लगातार बर्फबारी होती रही। वहीं औली में एक फीट और हेमकुंड साहिब में लगभग 3 फीट नई बर्फ जमी है। चमोली जनपद के नीति घाटी, फूलों की घाटी, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ और मंडल जैसे अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी देर शाम तक जमकर बर्फबारी हुई। वहीं महेश्वर धाम और तुंगनाथ में भी भारी बर्फबारी हुई है। इनके अलावा भी राज्य के अन्य हिल स्टेशनों में जमकर बर्फ़बारी हुई है। बर्फ़बारी होने से पर्यटकों में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। बीते दिन हुई बर्फबारी के कारण आज सुबह औली सड़क पर टीवी टावर से ऊपर वाहनों की आवाजाही रुक गई।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र है कि पूर्वानुमान आज शुक्रवार को भी राज्य के 4 पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं। आज राज्य के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. लेकिन ज्यादातर इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं बीते दिन 20 फरवरी को पूरे उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिला। बर्फबारी के बाद आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन भरी ठंड रहेगी। आज राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 23।8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।