Uttarakhand: आज इन 4 जिलों में बारिश के आसार, जानिए.. Weather Update

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. बारिश होने कारण इन जिलों में ठंड में इजाफा हो सकता है.
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 25 February 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 25 February 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों सुबह-शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है. वहीं आज फिर से राज्य में मौसम करवट लेता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज फिर राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Update 25 February 2025

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवटें ले रहा है. बीते दो दिन तेज धूप खिलने के बाद आज फिर आंशिक बादल छाए नजर आ रहे हैं. इन दिनों राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम के बार-बार बदलने से अस्पतालों में सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं. ऐसे मौसम में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने के कारण भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानि आज उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश के आसार हैं. आज राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं राज्य के बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहेगा. पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के कारण ठंड में फिर से इजाफा हो सकता है. राजधानी देहरादून में आज दोपहर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम तक आंशिक बादल छाने से बारिश हो सकती है. राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बावजूद, पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।