मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राज्य में मौसम बदलता नजर आया है, आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। आज 28 फरवरी के लिए पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 28 February 2025
देहरादून: उत्तराखंड के अधिकतर जनपदों में बीते गुरुवार को बारिश देखने को मिली। राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ भारी बर्फ़बारी भी देखने को मिली. वहीं शुक्रवार यानि आज भी राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 28 February 2025
इस सीजन की सर्दियों में पहली बार दो दिन से लगातार हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 12.3 डिग्री का अंतर देखने को मिला। इस सीजन में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इस मजबूती के साथ सक्रिय हुआ है। राज्य में दो दिन हुई लगातार बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। गुरुवार को राज्य के चारों धामों सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई. प्रदेश के सभी हिल स्टेशन बर्फबारी से ढक गए हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के अंत में हुई वर्षा और बर्फबारी ने प्रदेश के ग्लेशियरों को पुनः चार्ज कर दिया है, जिससे आगामी दिनों में राहत की उम्मीद है। इस बारिश और बर्फबारी के कारण नदियां भी पुनः चार्ज हुई हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव गर्मियों में देखने को मिलेगा, जिससे जल संकट जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राज्य में मौसम बदलता नजर आया है, आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के निचले हिस्सों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी देहरादून में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 28 फरवरी के लिए पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।