चमोली के धाकड़ MMA फाइटर दिगंबर सिंह रावत अब तक नहीं हारे एक भी फाइट, NFN 16 की मुख्य प्रतियोगिता में हरियाणा के नीरज पंघाल को ढाई मिनट में किया वन पंच नॉक आउट.. देखिये
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: One Punch Knockout by Digambar Singh Bisht of Chamoli
चमोली: उत्तराखंड के पहाड़ियों का दम पूरी दुनिया देख रही है। रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट, उत्तरकाशी के अंशुल जुबली और भी कई एमएमए फाइटर हैं जिन्होंने देश और विदेश के बड़े-बड़े फाइटर को धूल चटाई है। पहाड़ के एमएमए फाइटरों का जलवा इस समय पूरी दुनिया देख रही है।
One Punch Knockout by Digambar Singh Bisht of Chamoli
अपने जबरदस्त पंच के लिए मशहूर चमोली के दिगंबर सिंह रावत अपनी सफलता का परचम तो लहरा रहे हैं साथ ही उत्तराखंड और चमोली जिले का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उत्तराखंड के MMA फाइटर दिगंबर सिंह रावत ने एक बार फिर से अपनी सफलता का परचम लहराया हैं। दिगंबर ने हरियाणा के नीरज पंघाल को हराकर जीत हासिल की है। इससे पहले भी 2023 में दिगम्बर ने नीरज को नाकआउट किया था।
2.5 मिनट में दिखाए दिन में तारे
दिगंबर सिंह रावत चमोली जिले में स्थित छोटे से गांव आली मज्याडी के मूल निवासी हैं। दिगंबर सिंह के कोच रुद्रप्रयाग के सुपरस्टार MMA फाइटर अंगद बिष्ट हैं। दिगंबर ने आज तक एक भी प्रोफेशनल फाइट में हार का सामना नहीं किया है। दिगंबर सिंह रावत ने NFN 16 की मुख्य प्रतियोगिता में हरियाणा के नीरज पंघाल को 2.5 मिनट में TKO करके जीत हासिल की है।
Digambar Singh Rawat One Punch Knockout Neeraj Panghal
दिगंबर सिंह रावत ने अब तक कई अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) चैंपियनशिप जीती हैं, जिनमें 2018 में सुपर फाइट लीग, 2019 में ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन फाइट और 2021 में मैट्रिक्स फाइट नाइट शामिल हैं। इस युवा MMA फाइटर से गुरु अंगद बिष्ट को भी बहुत उम्मीदें हैं। ये विडियो भी देखिये...