उत्तराखंड: भीमताल के इस रिजॉर्ट में प्रशासन की छापेमारी, प्रबंधक सहित 26 लोगों का किया चालान

क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के निर्देशन में "एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट", SOG और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से “द पाम रिजॉर्ट” में छापेमारी की। छापेमारी के मौके पर 32 लोग मौजूद थे जिनमें 26 पुरुष और 6 महिलाएं थी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Police raids Bhimtal resort: Police team raids Bhimtal resort
Image: Police team raids Bhimtal resort

नैनीताल: भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके रात भर अत्यधिक शोर मचाए जाने की जानकारी नैनीताल पुलिस को प्राप्त हुई. रिजॉर्ट में शोरगुल के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्थानीय निवासी छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हुई। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट में छापेमारी की।

Police team raids Bhimtal resort

इन दिनों उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बच्चों को पढ़ने के लिए एक शांत माहौल की आवश्यकता होती है. लेकिन भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” में आयोजनों के चलते रात-भर तेज साउंड सिस्टम के शोरगुल के कारण स्थानीय बच्चों की पढ़ाई में अड़चने आ रही है. ऐसे में छात्रों के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

SSP नैनीताल का कड़ा एक्शन

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए बीते 05 मार्च की रात अधिकारियों को रिजॉर्ट में छापेमारी करने के निर्देश दिए। बीती रात हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के निर्देशन में "एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट", SOG और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से “द पाम रिजॉर्ट” में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पता लगा कि रिजॉर्ट में "ओम साईं कैमिकल कंपनी" मेरठ (उत्तर प्रदेश) की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया है. इस समारोह में पूरे 32 लोग मौजूद थे जिनमें 26 पुरुष और 6 महिलाएं थी. इस समारोह में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके अत्यधिक शोर मचाया जा रहा था।

पुलिस की चेतावनी

भीमताल थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 10,000 रुपये का चालान जारी किया गया। वहीं मौके पर उपस्थित 26 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 250 रुपये का चालान किया, जिससे कुल 6,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने रिजॉर्ट प्रबंधक और वहां उपस्थित सभी लोगों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियाँ दोबारा होती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक जांच अभियान जारी रखने के आदेश दिए हैं।