मुख्य सचिव के पद से राधा रतूड़ी का सेवाकाल इस महीने में पूरा होने जा रहा है, इस खबर के बाद से मुख्य सचिव के खाली पद पर नई नियुक्ति के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Chief Secretary Radha Raturi tenure ends on 31 March
देहरादून: उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज हो रही हैं। मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए कुछ नामों पर भी चर्चा हो रही है, उम्मीद लगाई जा रही है कि इस माह के अंत तक नए मुख्य सचिव का नाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
Chief Secretary Radha Raturi's tenure ends on 31 March
उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवाकाल इसी महीने के अंत में पूरा होने जा रहा है। अब आगामी 31 मार्च को मुख्य सचिव के पद से उनकी विधाई हो जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को इससे पहले दो बार छह-छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है, लेकिन तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम प्रतीत हो रही हैं। वे स्वयं भी सेवा विस्तार के लिए इच्छुक नहीं दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए भी आवेदन किया है।
नई नियुक्ति के लिए सुगबुगाहट तेज
मुख्य सचिव के पद से राधा रतूड़ी का सेवाकाल इस महीने के अंत में पूरा होने जा रहा है, इस खबर के बाद से मुख्य सचिव के खाली पद पर नई नियुक्ति के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य के मुख्य सचिव के पद के लिए किसी भी आईएएस अधिकारी को न्यूनतम 30 वर्षों की सेवा अवधि पूरी करनी आवश्यक है। वरिष्ठता के दृष्टिकोण से, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन हैं, जो इस मानदंड को पूरा करते हैं। हाल ही में उन्हें केंद्र में सचिव पद के लिए इम्पैनल किया गया है, लेकिन उनका कहना है कि वे अपनी सेवाएं यहीं जारी रखेंगे।
इनके बाद 1997 बैच के मुख्य सचिव एल फैनई और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु भी वरिष्ठता क्रम में शामिल हैं। ये दोनों भी वर्तमान में अपर मुख्य सचिव पद के लिए योग्य माने जा रहे हैं। सरकार के पास मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए विकल्पों की संख्या काफी कम है। ऐसे में इस विषय पर चर्चा हो रही है कि सरकार द्वारा इस महीने के अंत तक ही नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।