Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जल्द ही 100 और 200 रुपये के नए बैंक नोट जारी किए जाएँगे। इन नए नोंटों पर RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार यानि आज ही इन नोटों के जारी होने की जानकारी दी है।
दिसंबर 2024 में जब पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास गवर्नर का पड़ छोड़ा, उसके बाद संजय मल्होत्रा ने भारतीय रिजर्व बैंक के 27वें गवर्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और उनकी नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है। आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले नए नोटों पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. वहीं इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 100 और 200 रुपये के पुराने नोटों के समान ही रहेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नए नोटों के जारी होने के बावजूद 100 रुपये और 200 रुपये के पुराने नोट वैध मुद्रा के रूप में बने रहेंगे। आरबीआई ने हाल ही में 50 रुपये के नए नोटों को जारी करने की भी घोषणा की थी। 50, 100, 200 के नए नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज की छवि होगी। केंद्रीय बैंक का कहना है कि नए नोटों में उन्नत सुरक्षा विशेषताएँ जोड़ी जाएंगी, जिससे नकली नोटों से सुरक्षा में सुधार होगा। इस पहल से देश में नकली नोटों के प्रसार को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।