मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के नौ जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें से कुछ जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 13 March 2025
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में दोपहर के समय चटख धूप खिलने के कारण तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है।
Uttarakhand Weather Update 13 March 2025
उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में दोपहर के समय चटख धूप खिल रही है, जिससे तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन मैदानी जिलों में दोपहर के समय तेज धूप खिलने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। देराजधानी देहरादून में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप ने पहाड़ों का पारा भी चढ़ा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के नौ जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 13 मार्च को उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं, वहीं देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश के कारण मैदानी जिलों के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।