Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को आईफा अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। अवार्ड मिलने के बाद जब वे पहली बार देहरादून पहुंचे तो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
बीते 8 और 9 मार्च को राजस्थान, जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी के दो समारोह आयोजित किए गए थे। जिसमें IIFA 2025 डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है. जुबिन को यह अवॉर्ड फ़िल्म आर्टिकल फिल्म 370 के गीत दुआ के लिए मिला है, यह उनके करियर का दूसरा आईफा अवार्ड है।
जुबिन नौटियाल ने बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड जीतने के बाद जब पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनके प्रशंसकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। एयरपोर्ट पर सैकड़ों प्रशंसकों ने उनका शानदार स्वागत किया। इसके बाद, जुबिन अपने घर की ओर रवाना हुए। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से देहरादून पहुंचे और गले में गेंदे के फूलों की माला डाले हुए, हाथ जोड़कर एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकले। प्रशंसकों ने उन्हें घेरकर उनके साथ सेल्फी लेने का सिलसिला जारी रखा। IIFA 2025 अवॉर्ड शो में जुबिन के माता-पिता भी उनके साथ थे। अवॉर्ड लेते समय उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके प्रशंसकों और परिवार को समर्पित है, जिन्होंने हर कदम पर उनका समर्थन किया है।