Uttarakhand: आज इन 3 जिलों में बारिश के आसार, जानिए.. Weather Update

इन दिनों राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के 3 जिलों में बारिश की संभावना है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 17 March 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 17 March 2025

देहरादून: उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। इन दिनों प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट आ गई है। जिससे ठंड में काफी इजाफा हो हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 17 March 2025

उत्तराखंड में बीते दिनों में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। इन दिनों राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के हिल स्टेशनों में बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि आज प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून स्थित के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम आज शुष्क बने रहने का अनुमान है। राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ रहने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।