Uttarakhand: आज इन 3 जिलों में बारिश के आसार, बढ़ने लगा गर्मी का पारा.. जानिए Weather Update

बद्रीनाथ धाम में अब भी रुक-रुककर बर्फबारी जारी है, जिससे यहां लगभग दो से तीन फीट बर्फ जमा हो गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के तीन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 19 March 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 19 March 2025

देहरादून: उत्तराखंड में हाल के दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। इन दिनों राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में वृद्धि हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अनुभव हो रहा है, जबकि दिन के समय की तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है।

Uttarakhand Weather Update 19 March 2025

देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ। बिक्रम सिंह ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फ के पिघलने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड का अनुभव हो रहा है। हालांकि बारिश के बाद राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का आगमन हो चुका है, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ठंड बनी हुई है। बद्रीनाथ धाम में भी रुक-रुककर बर्फबारी जारी है, जिससे यहां लगभग दो से तीन फीट बर्फ जमा हो गई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के तीन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क और चटख धूप खिले रहने की संभावना है। देहरादून में आज कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। आज दून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा.