Uttarakhand Weather: आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार, गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है, और तीन जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 20 March 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 20 March 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में वृद्धि हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जिलों में बारिश की संभावना है और 3 जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 20 March 2025

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादूनके निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों का मौसम कई दिनों से शुष्क बना हुआ है लेकिन आज राज्य के पांच जिलों में बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है। कुछ दिन पहले प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद इन दिनों तेज धूप से पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। बर्फ पिघलने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। जिससे तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और तीन जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि आज पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

देहरादून का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।