मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कि अगले कुछ दिन ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल और हल्की वर्षा की संभावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 21 March 2025
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। देहरादून समेत सभी मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहर के समय गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों मैदानी इलाकों में तपिश अधिक बढ़ने वाली है। वहीं आज कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update 21 March 2025
उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, दोपहर में चटख धूप खिलने के कारण तपिश महसूस की जा रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। फिर भी, अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में सूरज की गर्मी बढ़ने से मैदानी इलाकों में तापमान में काफी वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को देहरादून में सुबह से मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली रही। देहरादून का तापमान पिछले कुछ दिनों से लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना हुआ है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अगले कुछ दिन ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल और हल्की वर्षा की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानि आज उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आज 21 मार्च को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बाकी 10 जिलों में आज भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। देहरादून में आज ज्यादाटार आसमान साफ रहने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है। आगामी 24 मार्च की रात को हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
तापमान की स्थिति
बीते बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।