Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विभाग के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने गेट परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है। इनमें कविता मेहरा, नेहा कठायत, मेघा भंडारी, मयंक मेहरा और सूरज कुमार शामिल हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के इन पाँचों युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से ये उपलब्धि हासिल की है। कविता मेहरा ने एमएससी स्पेशलाइजेशन बायोटेक्नोलॉजी मे विशेष उपलब्धि हासिल की है। नेहा कठायत और मेघा भंडारी प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। मयंक मेहरा डॉक्टर मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। इनके अलावा सूरज कुमार BSC के 6 वें सेमेस्टर के छात्र हैं। इन पाँचों होनहार युवाओं ने अपनी इस उपलब्धी के अपनी परिजनों और विश्विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
कुमार विश्वविद्यालय के डीएसपी परिषद नैनीताल के जंतु विज्ञान विभाग के इन पांच विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की गेट परीक्षा 2025 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय के साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। इन पांचों छात्रों की विशेष सफलता के बाद विश्वविद्यालय परिसर और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत सहित सभी प्रोफेसरों ने इन छात्रों को बधाई दी है। उनका मानना है कि यह उपलब्धि छात्रों की कठिन मेहनत और परिश्रम का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।