उत्तराखंड: धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर केंद्र की सौगात, 12 योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत

केंद्र सरकार ने राज्य की 12 सड़कों के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम (CRIF) के अंतर्गत मंजूरी प्रदान की है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
12 schemes of Uttarakhand: Centre govt approves 12 schemes of Uttarakhand
Image: Centre govt approves 12 schemes of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कल 23 मार्च 2025, को अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने राज्य को उपहार स्वरूप 12 योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत किया है। इसके अंतर्गत उत्तराखंड को कुल 453 करोड़ रुपये की CRIF योजना का लाभ मिलने वाला है।

Centre govt approves 12 schemes of Uttarakhand

केंद्र सरकार ने राज्य की 12 सड़कों के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम (CRIF) के अंतर्गत मंजूरी प्रदान की है। उत्तराखंड को इस योजना के तहत 12 सड़कों के लिए 453 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड की मुख्य सचिव को एक पत्र भी भेजा है। हालांकि इससे पहले भी CRIF योजना के तहत राज्य को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलती रही है। लेकिन इस बार धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर यह बजट स्वीकृत किया गया है। इस योजना के तहत पहले भी केंद्र से 642 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था।

इन 12 योजनाओं के लिए स्वीकृत बजट

केंद्र सरकार द्वारा 12 योजनाओं के लिए स्वीकृत बजट में प्रदेश की कुल 332.90 किलोमीटर सड़क और तीन पुलों का निर्माण संभव होगा। इस बजट के तहत हरिद्वार में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 314 मीटर लंबा स्पेन ब्रिज निर्माण, चंपावत में 36 किमी सड़क का निर्माण, चमोली में लगभग 19 किमी सड़क का निर्माण, उधम सिंह नगर में 12 किमी राजमार्ग के साथ ही उत्तरकाशी, पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों की विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा।