देहरादून: कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा बीमार, सहारनपुर से हुआ था सप्लाई.. 20 स्टोर चिह्नित

पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों और गोदाम से कुट्टू के आटे को जप्त किया गया है। लगातार करवाई जा रही है। जनता से पुलिस ने अपील की है कि चिह्नित किये गए स्टोर से खरीदा गया कुट्टू के आटा का सेवन न करें।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kuttu Aata: More than 100 fell ill after consuming Buckwheat flour
Image: More than 100 fell ill after consuming Buckwheat flour

देहरादून: देहरादून में नवरात्रि के पर्व पर ग्राहकों द्वारा कुट्टू का आटा लिया गया, जिसके सेवन के बाद करीबन 100 लोग बीमार हो गए हैं। इन लोगों का इलाज कोरोनेशन, दून चिकित्सालय आदि विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बीमार लोगों का हाल-चाल जाना और कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा भी तत्काल इस प्रकरण का संज्ञान लिया गया है।

More than 100 fell ill after consuming Buckwheat flour

पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों और गोदाम से कुट्टू के आटे को जप्त किया गया है। लगातार करवाई जा रही है। जनता से पुलिस ने अपील की है कि चिह्नित किये गए स्टोर से खरीदा गया कुट्टू के आटा का सेवन न करें। विकास नगर के लक्ष्मी ट्रेडर्स, विकास नगर शिमला बायपास रोड और पटेल नगर पर शिवपाल चौहान स्टोर, अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर, लक्ष्मी स्टोर बंजारावाला, संजय स्टोर करणपुर, शर्मा स्टोर रायपुर, के साथ ही केदारपुरम, एचडीडी कॉलोनी, दूरदर्शन गेट पर स्थित कोहली ट्रेडर्स आदि कई स्टोरों को चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देहरादून के इनके साथ ही विभिन्न स्टोरों से जो कुट्टू का आटा वितरित किया गया है, उससे लोग बीमार पड़ गए हैं।

अस्पताल पहुंचे CM धामी और स्वास्थ्य मंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी तत्काल इस प्रकार की जानकारी ली गई। निर्देश दिए गए कि इसमें तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। लगभग 2 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा 22 दुकानों और स्टोर को चिन्हित कर लिया गया और सील कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा लगातार दुकानों और स्टोरों में रेड मार कर ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी चीज किया गया जिसमें मिश्रण किए जाने की संभावना है। दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ भी की जा रही है।

सहारनपुर से हुआ था आटा सप्लाई

अब तक प्राथमिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि कुट्टू के आटे में मिलावट करने वाला सप्लायर सहारनपुर का है। इस संबंध में जिलाधिकारी सहारनपुर से एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने वार्ता कर, सप्लायर के गोदाम में कार्रवाई करने के लिए कहा है। सहारनपुर में इस गोदाम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, साथ ही देहरादून से तत्काल एक पुलिस दल गठित कर सहारनपुर रवाना किया गया है।
पाठकों से राज्य समीक्षा की भी अपील है, कि यदि आप लोगों ने भी इन स्टोरों से विक्रय किया है तो कृपया कुट्टू के आटे का सेवन फिलहाल रोक दें। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।