Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुड़की: विनय विशाल अस्पताल रुड़की के खिलाफ कोविड के समय मरीजों की मृत्यु के संबंध में गलत सूचना देने के मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत की गलत जानकारी दी थी। मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट में इस गलत सूचना का खुलासा हुआ है।
गौरतलब हो कि 5 नवंबर 2021 में विनय विशाल अस्पताल में कोविड के दौरान 10 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से मौतें हुईं, जबकि जांच में यह बात झूठ साबित हुई। इस मामले की शासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए थे। मजिस्टेट्री रिपोर्ट अब सामने आई है। मजिस्ट्रेटी रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अनिल कुमार नोडल अधिकारी (सीईए) ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
डॉ. ने तहरीर में बताया कि कोविड के दौरान 5 नवंबर 2021 को रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में 21 मरीजों की मौत हो गई थी। उस दौरान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं होने की गलत जानकारी प्रशासन को दी गई थी। तहरीर में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विनय विशाल अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।