Chardham Yatra 2025: 8 अप्रैल से शुरू होंगी केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, ये रहेगा किराया

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। हेली कंपनियों के साथ हुए तीन साल के अनुबंध के अनुसार इस बार किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kedarnath Heli Service: Online booking for Kedarnath Heli Service
Image: Online booking for Kedarnath Heli Service

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और IRCTC ने केदारनाथ हेली सेवा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब आगामी 8 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होंगी। आईआरसीटीसी द्वारा जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी किया जाएगा।

Online booking for Kedarnath Heli Service

इन दिनों केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। 1 मई को बाबा केदार की पंचमुखी डोली अपने धाम पहुंचेगी और 2 मई को बाबा केदार के कपाट भी अपने भक्तों के लिए खुल जाएंगे। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। अब आगामी 8 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। हेली कंपनियों के साथ हुए तीन साल के अनुबंध के अनुसार इस बार किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

आठ अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। आईआरसीटीसी द्वारा केदारनाथ हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू की जाएगी। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डेटा भेज दिया है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने जानकारी दी कि केदारनाथ हेली सेवा का संचालन पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन और एयरो एयरक्राफ्ट द्वारा किया जाएगा।

निर्धारित किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ :- 8533 रूपये,
फाटा से केदारनाथ :- 6063 रूपये,
सिरसी से केदारनाथ :- 6061 रूपये,