Uttarakhand Weather Update: आज इन 3 जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत

देहरादून में गर्मी बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन की शिकायतें बढ़ रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक राहत भारी खबर आ रही है, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 3 जिलों में बारिश की संभावना है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 6 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 6 April 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। दिन के समय सड़कों पर चलना कठिन हो गया है। देहरादून में गर्म हवाओं के कारण लोलोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है जताई है।

Uttarakhand Weather Update 6 April 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। देहरादून में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसके साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सूखे मौसम के चलते दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में चल रही गर्म हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। देहरादून में गर्मी बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन की शिकायतें भी होने लगी है। अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मैरिज डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक राहत भारी खबर आ रही है, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 3 जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार) उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में तेज धूप बनी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ। बिक्रम सिंह ने बताया कि चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इन तीन पर्वतीय जिलों में बारिश से गर्मी में कमी आ सकती है। देहरादून में इन दिनों दोपहर के समय गर्मी से लोगों की हालत काफी खराब हो रही है। हालांकि, यहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं, लेकिन रात में तापमान में गिरावट से उन्हें थोड़ी राहत मिल रही है। आज देहरादून में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, और यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।