मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में प्रति घंटा 30 से 40 किलोमीटर की गति से झोकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 9 April 2025
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। देहरादून में गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ जिलों में झोकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update 9 April 2025
उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। देहरादून में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसके साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सूखे मौसम के चलते दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में चल रही गर्म हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। देहरादून में गर्मी बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन की शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मैरिज डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक राहत भारी खबर आ रही है, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। जिससे इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और नैनीताल जिलों में प्रति घंटा 30 से 40 किलोमीटर की गति से झोकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।