Uttarakhand News: अब सभी योग्य विद्यार्थी ले सकेंगे UTU में एडमिशन, शुरू हुआ प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय ने इच्छुक और योग्य छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए जागरूक करने, अपनी पसंद के विषय चयन और पाठ्यक्रम, कॉलेज आदि की जानकारी भरने के लिए इस प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Technology University: UTU started provisional registration for new session
Image: UTU started provisional registration for new session

देहरादून: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून (UTU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए एक प्रोविजनल पोर्टल जारी कर दिया गया है। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर ओंकार सिंह की अध्यक्षता में सभी संबद्ध कॉलेजों और कैंपस संस्थाओं के निदेशकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

UTU started provisional registration for new session

उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून (UTU) के कुलपति प्रोफेसर ओंकार सिंह ने बैठक के दौरान आगामी सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने से पहले प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लागू करने का फैसला किया। इस प्रक्रिया में सभी योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं और पोर्टल पर अपनी पसंद की जानकारी भर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए एक प्रोविजनल पोर्टल भी शुरू किया जा चुका है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी योग्य छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और शाखा का चयन कर सकते हैं। प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को फॉर्म में अधिकतम विकल्प लॉक करने की आवश्यकता है, ताकि सीट आवंटन की संभावनाएं बढ़ सकें। विकल्प में उसी संस्थान या शाखा का नाम भरना होगा जिसमें अभ्यर्थी प्रवेश लेना चाहते हैं।

अंतिम प्रवेश के लिए नहीं होगा मान्य

विश्वविद्यालय ने इच्छुक और योग्य छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए जागरूक करने, अपनी पसंद के विषय चयन और पाठ्यक्रम, कॉलेज आदि की जानकारी भरने के लिए इस प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है। लेकिन यह रजिस्ट्रेशन अंतिम प्रवेश के लिए मान्य नहीं होगा, इसके लिए इन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आगामी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

नए सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर

इस बैठक के दौरान बैठक में विश्वविद्यालय ने एक प्लेसमेंट पोर्टल का शुभारंभ भी किया, जिसमें उत्तीर्ण छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कंपनियां पंजीकृत छात्रों से सीधे संपर्क करके उनके प्लेसमेंट प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी। बैठक में आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर को जारी किया गया। जिसके अनुसार आगामी सेमेस्टर की कक्षाएं 5 अगस्त 2025 से शुरू होंगी।