Uttarakhand Weather: आज इन 6 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन मैदानी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 15 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 15 April 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद आज फ़िर से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 15 April 2025

उत्तराखंड में पिछले हफ्ते हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। बीते शनिवार से सोमवार तक मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी में फिर बढ़ोतरी होने लगी थी। लेकिन आज फिर से मौसम करवटें लेता नजर आ रहा है। आज कई पर्वतीय जिलों में सुबह से बादल छाए हुए नजर आ रहा हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश के कारण ठंडक महसूस हो रही है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के कारण लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन मैदानी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार यानी आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आज पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण मौसम में कुछ ठंडक आ जाएगी, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते तापमान में वृद्धि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 16 अप्रैल से अगले चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। 19 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी दिखाई दे सकते हैं। यहां आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।