उत्तराखंड: शाम 6:25 बजे से शुरू हुई धामी कैबिनेट बैठक, इन खास प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में शाम 6:25 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक प्रारंभ हुई है। इस बैठक में योग नीति और महिला नीति के प्रस्ताव सहित कई महत्वपूर्व मुद्दों का पर मोहर लग सकती है...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Dhami cabinet: Dhami cabinet may be approve these proposals
Image: Dhami cabinet may be approve these proposals

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में करीब 2 महीने बाद सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है। यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि, इस बैठक में जनहित से जुड़े तमाम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

Dhami cabinet may be approve these proposals

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में शाम 6:25 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक प्रारंभ हुई है। इस बैठक में योग नीति और महिला नीति के प्रस्ताव सहित कई महत्वपूर्व मुद्दों का पर मोहर लग सकती है। योग नीति और महिला नीति को तैयार करने की कवायद काफी समय से चल रही है। इस प्रकार, यह संभावना है कि इस मंत्रिमंडल की बैठक में इन दोनों महत्वपूर्ण नीतियों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। इसके अलावा भी धामी कैबिनेट कई कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लगा सकती है।

8 शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना

मंत्रिमंडल की बैठक में एकल महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना', देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को मुक्त करने के प्रस्ताव, सभी नगर निकायों में समान टैक्स प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव, उत्तराखंड के पुराने बाजारों के पुनर्विकास के लिए री-डेवलपमेंट नीति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने का प्रस्ताव, प्रदेश के 8 शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए लिगेसी प्लान ड्राफ्ट, के प्रस्ताव पर पर मुहर लगने की संभावना है।