मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 16 April 2025
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बारिश के कारण ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, मैदानी जिलों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के पहाड़ों से लेकर कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update 16 April 2025
उत्तराखंड में पिछले हफ्ते हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। बीते कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी में फिर बढ़ोतरी होने लगी थी। लेकिन आज फिर से मौसम करवटें लेता नजर आ रहा है। आज कई पर्वतीय जिलों में सुबह से बादल छाए हुए नजर आ रहा हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश के कारण ठंडक महसूस हो रही है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के कारण लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। बारिश का ये सिलसिला आज से शुरू होकर अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ। विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि बुधवार, 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बारिश की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बीते मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।