Uttarakhand Weather: आज इन 11 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 17 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 17 April 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बारिश के कारण ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, मैदानी जिलों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 17 April 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने के कारण उमस महसूस हो रही है। बीते बुधवार को देहरादून में तेज धूप के कारण गर्मी से लोग परेशान नजर रहे, जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे। तेज गर्मी के कारण बिजली की मांगे भी काफी बढ़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते के आखिर में पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानि आज गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। आज उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश होने की संभावना है।, वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में अगले 4 दिन जमकर बारिश होगी। आगामी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून के अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार इस मानसून सीजन सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। इस तरह इस साल जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में 105 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।