Uttarakhand Weather: सताएगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार.. तेज आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और झक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 19 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 19 April 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों वेस्टर्न डिस्टर्ब एक्टिव है, जिस कारण प्रदेशभर में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में बारिश और थंडरस्टॉर्म की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और झक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 19 April 2025

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण गर्मी से काफी राहत मिल रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। देहरादून में देर रात अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ, जिससे तेज हवाएँ चलने लगीं, कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इन दिनों उत्तराखंड के कुछ जिलों में डेंगू भी पनपने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल यानी आज के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 से 60 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना भी है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।