Uttarakhand Board Results: घोषित हुए परीक्षा परिणाम, हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह ने टॉप किया है, उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है। वहीं इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Board Result: Uttarakhand Board Class 10th 12th Results 2025
Image: Uttarakhand Board Class 10th 12th Results 2025

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

Uttarakhand Board Class 10th 12th Results 2025

बीते 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं 10वीं और 12वीं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इस बार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल प्रतिशत 90.77 फीसदी रहा है, और 12वीं परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा है।

अनुष्का ने किया इंटर में टॉप

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह ने टॉप किया है, उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। वहीं केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर “10वीं/12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण भरें। Submit बटन पर क्लिक करने पर आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम देखने के बाद उसे डाउनलोड करना न भूलें।