Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं कक्षा में अनुष्का राणा ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में देहरादून की अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान बनाया है। अनुष्का ने ये उपलब्धी हासिल कर अपने परिजनों और विद्यालय का मान बढ़ाया है। अनुष्का ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।
अनुष्का राणा टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की मूल निवासी हैं। अनुष्का ने देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी से अपनी 12 वीं परीक्षा दी। अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा भी राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में ही भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं। वहीं अनुष्का की मां एक गृहिणी हैं। अनुष्का के माता-पिता का कहना की जिस तरीके से अनुष्का ने मेहनत की थी उन्हें यकीन था उनकी बेटी टॉप 10 में जरूर आएगी। उन्होंने बताया कि अनुष्का ने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करती थी। अनुष्का का बड़ा भाई आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
अनुष्का राणा इस साल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ ही जेईई मेन्स की परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। अनुष्का ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.08 परसेंटाइल हासिल किए थे। अनुष्का बताती हैं कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है।