रविवार यानि आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकशीय बिजली चमकने और आंधी तूफ़ान चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 20 April 2025
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश हो रही है। प्रदेश में बारिश होने के कारण पहाड़ से मैदान तक गर्मी से राजहट मिल रही है. हालांकि कुछ मैदानी जिलों में दोपहर के समय काफी तेज गर्मी हो रही है. लेकिन तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
Uttarakhand Weather Update 20 April 2025
उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तापमान में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण गर्मी से काफी राहत मिल रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बीते 19 अप्रैल को प्रदेश भर में बारिश और आंधी चलने के कारण कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार यानि आज प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में बारिश, ओलावृष्टि, आकशीय बिजली चमकने और आंधी तूफ़ान चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। आज देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफ़ान चलने की भी संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफ़ान की सम्भावना है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दून में आज का अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने प्रदेश के सभी लोगों से तेज अंधड़ के चलते सतर्क रहने की अपील की है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।