मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 3 जिलों में बारिश होने की संभावना है...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 24 April 2025
देहरादून: बीते कुछ दिनों से तेज धूप खिलने से गर्मी काफी बढ़ गई है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों का इन दिनों गर्मी से बुरा हाल है। लेकिन आज मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update 24 April 2025
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक इन दिनों लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। हालांकि कुछ ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। उत्तराखंड में आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यमुनोत्री धाम में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां का अधिकतम तापमान 4° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान -8° सेल्सियस से नीचे है। इन दिनों परदेश के मैदानी क्षेत्रों में दोपहर में गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 24 अप्रैल को उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार 25 अप्रैल प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हो सकती है और 26 अप्रैल को राज्य के 9 जिलों में बारिश की संभावना है। फिर 27 अप्रैल को भी परदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।