Uttarakhand News: फ्रांस की युवती बनी पहाड़ की बहू, 6 साल की प्रेम कहानी के बाद हुआ शुभ विवाह

अनियास और गंगा का विवाह धूमधाम से सात फेरे लेकर संपन्न हुआ, दूल्हा गंगा बैंड-बाजा और बारातियों के साथ गांव से शेरदांग बारात घर में अपनी दुल्हन लेने पहुंचा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Married to foreign girl: French girl marries a boy from Uttarakhand
Image: French girl marries a boy from Uttarakhand

पिथौरागढ़: फ्रांस की एक युवती ने पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के निवासी युवक से शादी की है। दोनों ने कुमाऊं के रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई । प्रदेश भर में फ्रांस की अनियास लुईस और पिथौरागढ़ के गंगा सिंह राणा की शादी के बारे में काफी चर्चा हो रही है।

French girl marries a boy from Uttarakhand

दरअसल, फ़्रांस की अनियास लुईस 2019 में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी घुमने आई हुई थी, उस वक्त शंखधूरा के निवासी गंगा सिंह राणा वहीं एक स्थानीय होम स्टे में काम करते थे। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। उस दौरान कुछ दिनों तक मुनस्यारी में रहने के बाद अनियास वापस फ़्रांस चली गई। उसके बाद वर्ष 2020 में अनियास फिर से मुनस्यारी पहुंची और यहां कोरोना के कारण लॉकडाउन में फंस गई। गंगा राणा ने कोरोना काल में अनियास को उसके देश फ्रांस लौटने में काफी सहायता की।

शादी में फ़्रांस से 5 लोग आए थे

अब करीब छह साल के रिलेशनशिप के बाद अब दोनों विवाह बंधन में बंध गए हैं। अनियास और गंगा का विवाह धूमधाम से सात फेरे लेकर संपन्न हुआ, दूल्हा गंगा बैंड-बाजा और बारातियों के साथ गांव से शेरदांग बारात घर में अपनी दुल्हन लेने निकला। दोनों ने पिथोरागढ़ में कुमाऊं के रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर धूम धाम से शादी रचाई। रंगीला-पिछोड़ा पहनी विदेशी बहु को देखने बड़ी संख्या में लोग शादी में शामिल होने पहुंचे। अनियास लुईस और गंगा राणा की शादी में शामिल होने फ्रांस से पांच मुनस्यारी पहुंचे। इनमें अनियास के पिता लोंह, माता कोरिने और तीन अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान वो सभी लोग भी पहाड़ की संस्कृति में रंगे हुए नजर आए।