मौसम विभाग के अनुसार आज अप्रैल को यानी 25 प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 25 April 2025
देहरादून: उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी जिलों में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update 25 April 2025
उत्तराखंड में इन कुछ पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगहों पर तेज गर्मी के कारण हाल बुरा हो रहा है। बीते दिन प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, जिसके कारण उन क्षेत्रों में मौसम हल्का ठंडा हो गया है। लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर पिछले कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में लोगों को दोपहर के समय सूरज की तेज तपिश को झेलना पड़ रहा है। लेकिन आज यानी 25 अप्रैल को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानि आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। देहरादून सहित राज्य के अन्य मैदानी जिलों में आज भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते दिन के मुकाबले आज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।