प्रोजेक्ट कुठाल गेट के अंतर्गत कुठाल गेट पर नई स्लीप रोड और पर्वतीय संस्कृति के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुठाल गेट पर एक नई मोटरेबल स्लिप रोड बनाई गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Dehradun Kuthal Gate will be transformed
देहरादून: देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं मसूरी से आते हुए कुठाल गेट के निकट हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए अब कुठाल गेट का स्वरूप परिवर्तित किया जा रहा है।
Dehradun Kuthal Gate will be transformed
देहरादून और मसूरी के बीच की सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके साथ ही, सड़क पर दुर्घटनाएं भी नियमित रूप से होती हैं। इन सभी पहलुओं का विश्लेषण करने के बाद, जिला प्रशासन ने मसूरी रोड के स्वरूप में बदलाव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरिद्वार-देहरादून के बीच स्थित कुठाल गेट का दृश्य जल्द ही काफी बदल जाएगा। चौक-चौराहों और आस-पास की दीवारों पर कलाकृतियों की भरमार होगी। कुठाल गेट सौंदर्यीकरण, साइड रोड का कार्य युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से जाम से भी निजात मिलेगी, साथ ही दुर्घटना में कमी आएगी और मसूरी जाने वाले पर्यटकों को भी एक अलग अनुभूति होगी।
पहाड़ी संस्कृति का प्रदर्शन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी मॉनसून के बाद इस क्षेत्र की पूरी संरचना को निर्धारित समय में बदलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट कुठाल गेट के अंतर्गत कुठाल गेट पर नई स्लीप रोड और पहाड़ी संस्कृति के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मॉनसून के बाद मसूरी जाने वाले पर्यटकों को मसूरी का मार्ग काफी बदलता हुआ दिखाई देगा।
-
मोटरेबल स्लिप रोड
Image: Dehradun Kuthal Gate will be transformed
कुठाल गेट पर एक नई मोटरेबल स्लिप रोड बनाई गई है। इसके साथ ही, कुठाल गेट को पारंपरिक शैली में विकसित कर इसे भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने इन सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की डेडलाइन तय की है और अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।