Uttarakhand Weather Update: गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, आज इन 6 जिलों में बारिश के आसार

बीते शनिवार को देहरादून की गर्मी ने सात साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानि आज प्रदेश के 6 जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 27 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 27 April 2025

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में इन दिनों गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। राज्य के पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के कारण राहत मिल रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है। आज सुबह से ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदला नजर आ रहा है, मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 27 April 2025

इन दिनों प्रदेश के मैदानी जिलों में सूरज पूरी तरह आग उगल रहा है, जिससे लोगों का बुरा हाल हो रहा है । अप्रैल माह में गर्मी का ऐसा हाल आने वाले महीने की चिंता बढ़ा रहा है। इन दिनों कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश से राहत मिल रही है वहीं मैदानी क्षेत्रों में तपती धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। राजधानी देहरादून सहित सभी मैदानी जिलों में इन दिनों दोपहर के समय गर्मी का पारा बढ़ रहा है। बीते शनिवार को देहरादून की गर्मी ने सात साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दिन दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 38.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। सात साल पहले के तापमान की बात करें तो 2018 की 26 अप्रैल को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानि आज प्रदेश के 6 जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई हैं। हालांकि मैदानी जिलों में आज भी मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है जिससे आज भी मैदानी क्षेत्रों में लोगों तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।